रामानुजगंज: एनएच-343 पर फिर उठे सवाल, वायरल ऑडियो और कथित सूची से बढ़ी हलचल
रामानुजगंज शुक्रवार बलरामपुर-बडकी महरी मार्ग पर एनएच-343 की बदहाली के बीच सोशल मीडिया पर वायरल एक कथित ऑडियो और लेन-देन की सूची ने चर्चाओं को तेज कर दिया है। वायरल सामग्री में कमीशन और मंथली से जुड़े दावे किए जा रहे हैं, हालांकि इसकी स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है। इधर, बारिश के बाद मार्ग के कई हिस्सों में गड्ढे, कीचड़ और खराब सतह से आवागमन प्रभावित है।