गुन्नौर: बबराला थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने का मामला सामने आया
बबराला थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी एक महिला ने शुक्रवार शाम पुलिस को तहरीर देकर बताया कि महिला की 20 वर्षीय बेटी घर से लापता हो गई थी। महिला ने बताया की युवती को काफी तलाश किया लेकिन उसका कहीं कोई पता नहीं चल सका। बाद में पता चला कि जनपद बदायूं के खंडवा गांव का रहने वाला युवक उनकी बेटी को बहला फुसलाकर अपने साथ भगा कर ले गया है।