तिजारा: भिवाड़ी में 10,000 का इनामी बदमाश गिरफ्तार, 1 साल से फरार था, युवक से मारपीट कर की थी लूट
Tijara, Alwar | Apr 17, 2026 भिवाड़ी थाना अधिकारी सचिन शर्मा ने शुक्रवार सुबह 8:00 बजे बताया कि पुलिस ने₹10000 के इनामी बदमाश अजय उर्फ अज्जू को गिरफ्तार किया है।आरोपी पिछले 1 साल से फरार चल रहा था आरोपी ने अपने साथियों के साथ मिलकर पिछले साल 23 अप्रैल को भिवाड़ी के छावडी मार्केट में दीपक नाम के युवक के साथ सरेआम मारपीट की थी। उसे लाठी डंडों से बुरी तरह पीटा था। ₹800 भी छीन लिए गए थे।