Install App
Login
HOME
Delhi
Haryana
Uttar Pradesh
Bihar
Chhattisgarh
Madhya Pradesh
Rajasthan
Jharkhand
Himachal Pradesh
Uttarakhand
Punjab
Andhra Pradesh
Telangana
Tamil Nadu
Karnataka
Maharashtra
Assam
West Bengal
Tripura
Gujarat
Odisha
Kerala
Jansamasya
News
Bjp
National
Bihar
कांग्रेस
Congress
Modi
Delhi
Viral
Up
Bollywood
दिल्ली
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
अयोध्या
उत्तरप्रदेश
Pmmodi
Rahulgandhi
Uttarpradesh
Haryana
Lucknow
Uttarakhand
लखनऊ
Crimenews
महंगाई
Sitapur
Aap
Asaduddinowaisi
chandrakantnirala
छठ घाट जाने वाले लोगों से रेडक्रॉस सचिव की खास अपील .. #biharnews #buxartopnews #chhathpuja
Buxar, Buxar
| Nov 15, 2026
#biharnews
#buxartopnews
#chhathpuja
MORE NEWS
बक्सर में छठ पूजा की झलकियां नए प्रयोग के साथ इस बार खाली पडे घाट से बक्सर खबर। इस खबर में आपको न कोई नेता दिखेगा न अधिकारी। सिर्फ आम आदमी, वह भी ऐसे जो पूरी रात घाट पर बैठे रहे। न की घाट छोड घर लौटने वाले।
Buxar, Buxar | Nov 15, 2026
🌅 छठ महापर्व की मनमोहक तस्वीर | देवढ़िया गांव ऐतिहासिक सूर्य मंदिर, राजपुर 🙏 लोक आस्था के महापर्व छठ पर राजपुर प्रखंड के ऐतिहासिक सूर्य मंदिर से आस्था की अद्भुत तस्वीर सामने आई है। यहां छठ व्रती श्रद्धालु अस्ताचलगामी भगवान सूर्य को अर्घ्य अर्पित कर परिवार की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना कर रहे हैं। सूर्य मंदिर सरोवर तट पर उमड़ा श्रद्धालुओं का जनसैलाब और भक्ति का माहौल छठ महापर्व की महिमा को दर्शा रहा है। 🌞 जय छठी मइया! जय सूर्य देव! 📍 खीरी गांव, राजपुर प्रखंड, बक्सर। बक्सर खबर सच के साथ सबकी बात #ChhathPuja2026 #KhiriVillage #RajpurBuxar #DharmavatiRiver #छठमहापर्व #पहला_अर्घ्य #बक्सर_संवाद #जयछठीमइया
Buxar, Buxar | Nov 15, 2026
फाउंडेशन स्कूल में सत्र 2027-28 के लिए रजिस्ट्रेशन एवं नामांकन प्रक्रिया प्रारंभ बक्सर खबर। बाल दिवस के पावन अवसर पर फाउंडेशन स्कूल, बक्सर परिवार की ओर से सभी बच्चों को हार्दिक शुभकामनाएँ एवं उनके उज्ज्वल भविष्य की मंगलकामनाएँ प्रेषित की गईं। इस अवसर पर विद्यालय में सत्र 2027-28 के लिए रजिस्ट्रेशन एवं नामांकन प्रक्रिया का विधिवत शुभारंभ किया गया। रिलीज़ की विशेषता यह रही कि विद्यालय के नए प्रोस्पेक्टस का विमोचन प्ले ग्रुप के नन्हे-मुन्ने बच्चों के हाथों कराया गया। विस्तृत खबर का लिंक नीचे कमेंट बॉक्स में है #buxar #बक्सर #BuxarNews #buxarjila #buxarkhabar
Buxar, Buxar | Nov 15, 2026
बक्सर नगर में शहर की सड़कों पर छठ महापर्व का नजारा
Buxar, Buxar | Nov 15, 2026
समाहरणालय बक्सर (जिला जन संपर्क कार्यालय) प्रेस विज्ञप्ति:- दिनांक 15 नवम्बर 2026 बक्सर जिले में खरीफ विपणन मौसम 2026-27 के तहत धान अधिप्राप्ति कार्य का शुभारंभ डुमरांव व्यापार मंडल से उप विकास आयुक्त श्रीमती निहारिका छवि ने किया धान अधिप्राप्ति कार्य का उद्घाटन खरीफ विपणन मौसम 2026-27 के अंतर्गत बक्सर जिले में धान अधिप्राप्ति कार्य का शुभारंभ आज दिनांक 15 नवंबर 2026 को उप विकास आयुक्त बक्सर, श्रीमती निहारिका छवि द्वारा डुमरांव व्यापार मंडल से किया गया। इस अवसर पर बताया गया कि जिले में निबंधित किसानों से पैक्स एवं व्यापार मंडलों के माध्यम से दिनांक 15 नवंबर 2026 से 31 मार्च 2027 तक धान की अधिप्राप्ति की जाएगी। सरकार द्वारा धान का न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) साधारण धान के लिए 2441 रुपये प्रति क्विंटल तथा ग्रेड-ए धान के लिए 2461 रुपये प्रति क्विंटल निर्धारित किया गया है। उद्घाटन समारोह में उपस्थित पैक्स एवं व्यापार मंडलों के अध्यक्षों, प्रबंधकों तथा किसानों को संबोधित करते हुए उप विकास आयुक्त ने कहा कि धान अधिप्राप्ति सरकार की एक महत्वपूर्ण पहल है, जिसका मुख्य उद्देश्य किसानों को बाजार में मूल्य संबंधी उतार-चढ़ाव एवं आर्थिक जोखिमों से सुरक्षा प्रदान करना तथा उनकी उपज का उचित मूल्य सुनिश्चित करना है। उन्होंने किसानों से अपील की कि वे निर्धारित प्रक्रिया के तहत अपने नजदीकी पैक्स एवं व्यापार मंडलों में धान की बिक्री करें। उप विकास आयुक्त ने संबंधित पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि अधिप्राप्ति कार्य के प्रारंभिक चरण में छोटे एवं सीमांत किसानों को प्राथमिकता दी जाए, ताकि उन्हें योजना का लाभ समय पर मिल सके। उन्होंने स्पष्ट किया कि धान अधिप्राप्ति की पूरी प्रक्रिया विभाग द्वारा निर्गत दिशा-निर्देशों एवं निर्धारित कार्ययोजना के अनुरूप पूर्ण पारदर्शिता और जवाबदेही के साथ सुनिश्चित की जाए। उन्होंने किसानों को धान बिक्री के उपरांत ससमय भुगतान सुनिश्चित करने पर विशेष जोर दिया। कहा कि भुगतान की प्रक्रिया सुगम एवं समयबद्ध रहने से अधिकाधिक किसान सरकारी अधिप्राप्ति व्यवस्था से जुड़ेंगे तथा उन्हें अपनी उपज का निर्धारित न्यूनतम समर्थन मूल्य प्राप्त हो सकेगा। कार्यक्रम के दौरान संबंधित पदाधिकारियों को अधिप्राप्ति केंद्रों पर आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने, किसानों को प्रक्रिया की जानकारी देने तथा किसी भी प्रकार की असुविधा नहीं होने देने का निर्देश दिया गया। इस अवसर पर सहायक समाहर्ता बक्सर, वरीय उप समाहर्ता सह नोडल पदाधिकारी (अधिप्राप्ति) बक्सर, जिला सहकारिता पदाधिकारी बक्सर, अपर जिला प्रबंधक एसएफसी बक्सर, वरीय सहकारिता प्रसार पदाधिकारी, डुमरांव सहित डुमरांव प्रखंड के विभिन्न पैक्स अध्यक्ष एवं प्रबंधक तथा किसान उपस्थित थे। जिला जन संपर्क कार्यालय बक्सर। @top fans Information & Public Relations Department, Government of Bihar CMO Bihar Samrat Choudhary Buxar Administration Buxar Police जिला प्रशासन बक्सर #CMSamrat #IPRDBihar #IPRD_Bihar #buxarcity #jaychhathimaiya #samratchaudhary #bihar #BuxarNews
Buxar, Bihar | Nov 15, 2026
समाहरणालय, बक्सर (जिला जन सम्पर्क कार्यालय) प्रेस विज्ञप्ति:- दिनांक 15 नवम्बर 2026 जिला पदाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने बक्सर नगर परिषद क्षेत्र के विभिन्न छठ घाटों का किया संयुक्त निरीक्षण, सुरक्षा एवं विधि-व्यवस्था को लेकर दिए आवश्यक निर्देश लोक आस्था एवं सूर्योपासना के महापर्व छठ के पावन अवसर पर जिला पदाधिकारी, बक्सर श्रीमती साहिला ने समस्त जिलेवासियों को हार्दिक शुभकामनाएँ दीं आज दिनांक 15 नवम्बर 2026 को जिला पदाधिकारी बक्सर, श्रीमती साहिला एवं पुलिस अधीक्षक बक्सर, श्री शुभम आर्य द्वारा संयुक्त रूप से बक्सर नगर परिषद क्षेत्र अंतर्गत विभिन्न छठ घाटों का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान घाटों पर श्रद्धालुओं की सुविधा, सुरक्षा व्यवस्था, बैरिकेडिंग, साफ-सफाई, भीड़ नियंत्रण एवं विधि-व्यवस्था संधारण से संबंधित व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया। इस अवसर पर जिला पदाधिकारी ने संबंधित पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि छठ पर्व के दौरान घाटों पर सुरक्षा के सभी आवश्यक मानकों का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित किया जाए। श्रद्धालुओं की सुविधा एवं सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुदृढ़ रखी जाएं। जिला पदाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने सभी छठ व्रतियों एवं श्रद्धालुओं से अपील की कि वे प्रशासन द्वारा निर्धारित सुरक्षा मानकों एवं दिशा-निर्देशों का पालन अवश्य करें। घाटों पर की गई बैरिकेडिंग को पार कर आगे न जाएं तथा गहरे पानी में उतरने से बचें। खतरनाक एवं असुरक्षित घाटों पर जाने से परहेज करें। छठ घाटों पर पटाखे न जलाएं तथा घाटों एवं आसपास के क्षेत्रों में गंदगी न फैलाएं। जिला प्रशासन बक्सर द्वारा छठ महापर्व को शांतिपूर्ण, सुरक्षित एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने हेतु सभी आवश्यक तैयारियां एवं व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जा रही हैं। जिला जन सम्पर्क कार्यालय बक्सर। @top fans CMO Bihar Samrat Choudhary Buxar Administration Buxar Police Information & Public Relations Department, Government of Bihar जिला प्रशासन बक्सर #CMSamrat #IPRDBihar #IPRD_Bihar #BuxarNews #samratchaudhary #buxarcity #bihar #buxarjila
Buxar, Bihar | Nov 15, 2026
"यह वितरण नहीं, छठ महापर्व में मेरी सहभागिता है" : विधायक आनंद मिश्र लोक आस्था के महापर्व छठ के पावन अवसर पर बक्सर विधायक आनंद मिश्र ने छठ व्रतियों के बीच पहुंचकर पूजन सामग्री भेंट की. इसे वितरण मानने से इनकार करते हुए विधायक ने कहा कि यह छठ पूजा में उनकी सहभागिता है. उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के दिशा-निर्देश में इस बार शहर के चौक-चौराहों पर लाउडस्पीकर के माध्यम से छठ गीतों की गूंज और रामरेखा घाट सहित अन्य घाटों पर बेहतर इंतजाम किए गए हैं. साथ ही उन्होंने सभी नगरवासियों से आपसी प्रेम और भाईचारे के साथ महापर्व को सफल बनाने की अपील की. इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष ओमप्रकाश भुवन, केदारनाथ तिवारी, सेवानिवृत्त ट्रैफिक इंचार्ज अंगद सिंह, वरिष्ठ नेता शिवजी खेमका, उमाशंकर राय, विकास मिश्र, मोनू कुमार, बिट्टू पांडेय समेत कई गणमान्य लोग मौजूद रहे. हैशटैग (#): #Buxar #AnandMishra #ChhathPuja2026 #ChhathMahaparva BuxarNews BiharNews SamratChoudhary RamrekhaGhat BJPBihar छठमहापर्व बक्सर आनंदमिश्र
Buxar, Buxar | Nov 15, 2026
Buxar, Buxar | Nov 15, 2026