शिवहर: बागमती नदी के जलस्तर में हल्की गिरावट के साथ फिर से जलस्तर में वृद्धि हुआ शुरू
शिवहर जिला से बहने वाली बागमती नदी के जलस्तर में हल्की गिरावट के होने साथ ही एक बार फिर से जलस्तर में वृद्धि शुरू हो गयी है. बागमती के कनीय अभियंता ने बताया कि बागमती नदी के जलस्तर में कल दिनभर वृद्धि हुआ है. देर शाम के बाद जलस्तर में गिरावट होनीं लगी. वही आज सुबह से एक बार फिर जलस्तर में वृद्धि शुरू हो गयी है. जलस्तर बढ़ने से जिला प्रशासन अलर्ट हो गयी है।