शिवहर: सावन की अंतिम सोमवारी पर एसडीएम और एसडीपीओ ने देकुली धाम पहुंचकर विधि व्यवस्था का लिया जायजा
एसडीएम अविनाश कुणाल और एसडीपीओ अनिल कुमार सावन की अंतिम सोमवारी को लेकर देकुली धाम पर पहुंचकर विधि व्यवस्था का जायजा लिया है. उन्होंने बताया कि सुबह 11 बजे तक 50 हजार से अधिक श्रद्धालु बाबा भुवनेश्वर नाथ पर जलाभिषेक कर लिए है. उन्होंने बताएं कि श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए सुरक्षा व्यवस्था का पुख्ता इंतजाम किया गया है. मजिस्ट्रेट के साथ पुलिस बल तैनात है।