शिवहर: बागमती नदी में निजी नाव परिचालन पर लगाई गई रोक, शिवहर सीओ ने दी जानकारी
शिवहर सीओ अनामिका कुमारी ने बताई है कि डीएम पंकज कुमार के निर्देश पर बागमती नदी में निजी नाव की परिचालन पर पूरी तरह से रोक लगा दी गई है. उन्होंने बताया कि बागमती नदी के जलस्तर में लगातार वृद्धि हो रही है. जिसे देखते हुए निजी नाव के परिचालन पर रोक लगा दी गई है. जांच के दौरान अगर निजी नाव का परिचालन मिलता है तो नाव को जप्त कर सख्त कार्रवाई किया जाएगा।