शिवहर: बागमती नदी के जलस्तर में वृद्धि जारी, खतरे के निशान के करीब पहुंचा जलस्तर एवं प्रशासन अलर्ट
बागमती नदी के जलस्तर में लगातार वृद्धि जारी है. नेपाल के तराई इलाकों में लगातार हो रही बारिश से बागमती नदी के जलस्तर में वृद्धि जारी है. एसडीएम अविनाश कुणाल ने बताया है कि बागमती नदी का जलस्तर खतरे के निशान के करीब पहुंच गया है. बागमती नदी के डुब्बा धार खतरे का निशान 61.28 मीटर है जो दोपहर 12:00 बजे जलस्तर 61.18 मीटर के पास पहुंच गया है. प्रशासन अलर्ट है।