शिवहर: आठवें दिन भी नहीं मिला डूबा हुआ युवक का शव, आठवें दिन भी एनडीआरएफ का सर्च अभियान जारी
जिले से बहने वाली बागमती नदी में 8 दिन पूर्व दो युवक डूब गया था. जहां एक को बचा लिया गया था वही दूसरा युवक लापता हो गया था. जिसके बाद लगातार प्रतिदिन एनडीआरएफ द्वारा सर्च अभियान चलाई जा रही है. आज आठवें दिन भी सर्च अभियान चलाया गया लेकिन सफलता हाथ नहीं लगी है. शव नहीं मिलने से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. एसडीएम ने बताया कि कल भी सर्च अभियान चलाया जाएगा।