जहानाबाद: जहानाबाद में #शिक्षा व खेल गतिविधियों की प्रगति की समीक्षा बैठक आयोजित
जहानाबाद में जिला पदाधिकारी के निर्देशानुसार उप विकास आयुक्त डॉ. प्रीति की अध्यक्षता में शिक्षा विभाग से संबंधित एक अहम बैठक आयोजित की गई जहां विद्यालयों में खेल गतिविधियों, निर्माण कार्यों व सेवानिवृत्त कर्मियों के लाभ से जुड़े मुद्दों की समीक्षा हुई। प्रवेश उत्सव, नामांकन, मिड डे मील, निपुण कार्यक्रम व खेल क्लबों की प्रगति पर चर्चा करते हुए निर्देश दिए।