हरिद्वार: हरिद्वार में पहले यूनिटी मॉल के लिए जमीन हुई चिन्हित, मायापुर स्थित कार्यालय में वीसी अंशुल सिंह ने दी जानकारी
हरिद्वार में बनने जा रहे प्रदेश के पहले यूनिटी मॉल के लिए जमीन चिन्हित कर ली गई है। आज मायापुर स्थित कार्यालय में एचआरडीए के वीसी अंशुल सिंह ने जानकारी दी। बता दें कि हरिद्वार में प्रदेश का पहला यूनिटी मॉल बनने जा रहा है। HRDA की ओर से यूनिटी मॉल निर्माण का काम आगे बढ़ाने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।