मेदिनीनगर (डालटनगंज): पलामू मेडिकल कॉलेज में विधि व्यवस्था और नशेबाजी की जांच, शराब की बोतलें और गांजा बरामद
पलामू में स्थित मेदिनीनाराय मेडिकल कॉलेज में प्रशासन ने छापेमारी की। इस कार्रवाई से मेडिकल के स्टूडेंट आक्रोशित हो गए और घंटों प्रदर्शन किया। सदर एसडीओ सुलोचना मीणा पुलिस बल के साथ पोखराहा में मेडिकल कॉलेज पहुंचीं। उन्होंने गर्ल्स और बॉयज हॉस्टल को खंगाला। इस दौरान हॉस्टल के कमरे से आपत्ति जनक सामान बरामद हुए। रविवार दोपहर 3 बजे सदर एसडीओ ने जानकार दी।