धर्मशाला की डल झील में पहली बार महा आरती, राधा अष्टमी डल मेला उत्सव का भव्य शुभारंभ |
Kangra Express
धर्मशाला : राधा अष्टमी के पावन अवसर पर डल झील परिसर पहली बार महा आरती के आयोजन से भक्तिमय हो उठा। उप मुख्य सचेतक एवं स्थानीय विधायक केवल सिंह पठानिया ने महा आरती में शामिल होकर विधिवत पूजा-अर्चना की और प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि एवं क्षेत्र की खुशहाली की कामना की।
महा आरती के दौरान डल झील परिसर भगवान शिव और राधा-कृष्ण के जयघोष से गूंज उठा। बड़ी संख्या में श्रद्धालु, स्थानीय लोग और पर्यटक इस भव्य धार्मिक आयोजन के साक्षी बने।
प्राकृतिक सौंदर्य से घिरी डल झील में महा आरती के साथ शुरू हुआ राधा अष्टमी डल मेला उत्सव श्रद्धा, भक्ति और संस्कृति का अनूठा संगम बन गया। मेले को लेकर स्थानीय लोगों में भी खासा उत्साह देखने को मिला।
📍 डल झील, धर्मशाला
#KangraExpressNews #RadhaAshtami #DalLake #Dharamshala #DalMela #MahaAarti #RadhaKrishna #HimachalPradesh #Kangra #HimachalNews
Kangra, Kangra | Sep 18, 2026