हमीरपुर: हमीरपुर के सपा कार्यालय में बूथवार गठबंधन प्रत्याशी को जिताने की बनी रणनीति, सपा कांग्रेस की संयुक्त बैठक संपन्न
बुधवार को सपा कार्यालय में सपा जिलाध्यक्ष इदरीश खान एवं कांग्रेस जिलाध्यक्ष हिमांशु सैनी की संयुक्त अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी अजेंद्र लोधी को जिताने के लिए बूथवार दोनों दलों के साथ गठबंधन में शामिल अन्य दलों के नेताओं कार्यकर्ताओं के साथ समन्वय स्थापित करने की रणनीति तैयार करके अलग-अलग जिम्मेदारी सौपे जाने का निर्णय लिया।