हमीरपुर: कुरारा क्षेत्र के चकोठी विद्यालय में बच्चो को मिड डे मील में दूध न मिलने से नाराज अभिभावकों ने प्रधान से की शिकायत
कुरारा विद्यालय में बच्चो को मिड डे मील में दूध न मिलने से नाराज अभिभावकों ने ग्राम प्रधान से शिकायत की है। साथ ही अभिभावकगणो द्वारा विद्यालय पहुच प्रधानाद्यापक के प्रति नाराजगी जताई है। बिकास खंड क्षेत्र के चकोठी ग्राम के प्राथमिक विद्यालय में बच्चो को करीब 3 माह से मिड डे मील में दूध न देने की शिकायत अभिभावक काफी समय से ग्राम प्रधान हरिशंकर से कर रहे थे।