हमीरपुर: सुमेरपुर ब्लॉक क्षेत्र में परिषदीय विद्यालयों की परीक्षाएं शुरू, बीएसए ने लिया जायजा
बुधवार को परिषदीय विद्यालय के कक्षा 1 से 8 तक के छात्र-छात्राओं की परीक्षा शुरू हुई। सुबह की पाली में गणित की परीक्षा हुई तो द्वितीय पाली में कला वर्ग का प्रश्न पत्र हल किया गया। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी आलोक सिंह ने बताया कि जिले में परिषदीय विद्यालय की परीक्षा शांतिपूर्वक शुरू हो गई है। उन्होंने प्राथमिक विद्यालय सूरजपुर सहित कई विद्यालयो का निरीक्षण किया