हमीरपुर: सुमेरपुर कस्बे में आयोजित श्री राम कथा में रामजन्म की कथा सुन श्रोता हुये मंत्रमुग्ध
सुमेरपुर कस्बे के पैलानी मार्ग में श्रीराम कथा मंगल महोत्सव का आयोजन कराया है। कथा के चौथे दिन कथा व्यास संजय कृष्ण द्विवेदी ने राम जन्म का सुंदर चरित्र सुनाकर श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। उन्होंने रामचरित मानस की चौपाई पढ़ी भए प्रगट कृपाला, दीनदयाला, कौसल्या हितकारी। हरषित महतारी, मुनि मन हारी, अद्भुत रूप बिचारी। पर श्रोता महिलाएं नृत्य करने लगी।