हमीरपुर: कलेक्ट्रेट सभागार में लोकसभा चुनाव को लेकर एडीजी प्रयागराज जोन ने अधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक
कलेक्ट्रेट स्थित डॉ. कलाम सभागार में अपर पुलिस महानिदेशक प्रयागराज जोन भानु भास्कर ने बुधवार को लोकसभा चुनाव की तैयारी को लेकर जनपद के प्रशासनिक व पुलिस अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। एडीजी ने चुनाव को प्रभावित करने वाले अराजक तत्वों से सख्ती से निपटने के निर्देश दिए हैं।