हमीरपुर: कुरारा थाना परिसर में होली पर्व के मद्देनजर पीस कमेटी की बैठक का आयोजन किया गया।
कुरारा थाना परिसर में होली पर्व के मद्देनजर पीस कमेटी की बैठक का आयोजन किया गया। शांति पूर्वक माहौल में होली पर्व मनाए जाने व नशे से दूर रहने की बात कही। अवैध रूप से गांवो में बिकने वाले मादक पदार्थों की सूचना देने की बात कही। थाना परिसर में थाना प्रभारी योगेश तिवारी द्वारा होली पर्व को लेकर पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गई।