तिल्दा: रायपुर में घायल की मदद करने पहुंची थी पेट्रोलिंग टीम, कॉन्स्टेबल को दौड़ाकर मारा
Tilda, Raipur | Apr 10, 2024 रायपुर में सड़क हादसे में घायल की मदद करने पहुंचे पुलिसकर्मियों को स्थानीय लोगों ने जमकर पीटा है। ऑन ड्यूटी पुलिसवालों से मारपीट की वारदात CCTV कैमरे में कैद हो गई है। ये पूरा मामला नवापारा थाना क्षेत्र के सेमरा गांव का है। बताया जा रहा है कि आसपास मौजूद लोगों ने आरोपी को नहीं पकड़ने का आरोप लगाकर हमला कर दिया। हमले में 2 पुलिस कॉन्स्टेबल घायल हुए हैं।