तिल्दा: जिले में नाराज कांग्रेसियों को मनाने संवाद संपर्क समिति गठित धनेंद्र साहू होंगे संयोजक
Tilda, Raipur | Apr 9, 2024 तिल्दा सहित रायपुर जिले में कांग्रेस ने लोकसभा चुनाव से पहले नाराज नेताओं को मनाने के लिए संवाद और संपर्क समिति का गठन किया है। पार्टी के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष धनेंद्र साहू इस समिति के संयोजक होंगे। साथ ही समिति के लोग कार्यकर्ता और पार्टी के बीच समन्वय बनाने का काम करेंगे।