तिल्दा: चैत्र नवरात्र के पहले दिन तिल्दा रायपुर सहित डोंगरगढ़ के देवी मंदिरों में विशेष पूजा-अर्चना
Tilda, Raipur | Apr 9, 2024 चैत्र नवरात्र आज से शुरू हो गया है। ऐसे में तिल्दा रायपुर समेत जिले के देवी मंदिरों में श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ पड़ा है। प्रदेश के प्रमुख देवी मंदिरों में आज मंगलवार को सुबह से ही श्रद्धालुओं के भीड़ लगी रही। डोंगरगढ़ स्थित मां बम्लेश्वरी मंदिर, रायपुर की पुरानी बस्ती स्थित मां महामाया मंदिर, रतनपुर मंदिर में नवरात्र पर खास सजावट भी की गई है।