तिल्दा: मां महामाया मंदिर में जलेंगे 10000 ज्योति कलश घर बैठे दान-दर्शन कर पाएंगे श्रद्धालु मंदिर ट्रस्ट समिति ने दी सुविधा
Tilda, Raipur | Apr 8, 2024 रायपुर में स्थित मां महामाया मंदिर ट्रस्ट ने भक्तों के लिए घर बैठे दान और दर्शन की सुविधा दी है। चैत्र नवरात्रि के अवसर पर मां महामाया मंदिर में 10000 मनोकामना ज्योति कलश जलाए जाएंगे, जिसे लेकर बड़ी संख्या में लोग ज्योति कलश पंजीयन के लिए मंदिर आ रहे हैं। मंदिर ट्रस्ट समिति ने चैत्र नवरात्र में दान के लिए भक्तों की सहायता के लिए UPI भी जारी किया है।