तिल्दा: जिले में CSPDCL अग्निकांड की साजिश-घोटाला एंगल पर जांच 6 सदस्यीय टीम के सदस्य ने जताई आशंका
Tilda, Raipur | Apr 9, 2024 रायपुर स्थित बिजली कंपनी के गोदाम में लगी आग को करीब 20 घंटे की मशक्कत के बाद काबू पा लिया गया। इस मामले की जांच के लिए 6 सदस्यीय जांच समिति भी बनाई गई है। इस समिति को 12 अप्रैल तक रिपोर्ट देनी है, लेकिन अभी तक जांच ही शुरू नहीं हो सकी है। खास बात यह है कि इस आग में हादसे के साथ ही साजिश और घोटाले की भी आशंका है।