बाढ़: निःशुल्क बस सेवा से कांवड़ियों का जत्था बाढ़ से सुल्तानगंज के लिए रवाना
Barh, Patna | Jul 17, 2025 बाढ़ की बेटी नेहा सिंह के द्वारा चलाई गई निःशुल्क बस सेवा कांवरियों को खूब भा रहा है। बाढ़ के आसपास के इलाकों से बाबाधाम जाने वाले भक्तों ने जब सुना कि बाढ़ से सुल्तानगंज के लिए कांवरियों के लिए निःशुल्क बस सेवा उपलब्ध कराई गई है, तो बाबा के भक्तों में खुशी का ठिकाना नहीं रहा। गुरुवार को लगभग 5 बजे एक बार फिर बस से बाबा के भक्तों की टोली बाढ़ से रवाना हुई।