शाम्हो प्रखंड कार्यालय में शुक्रवार को करीब बारह बजे दिन में जनसुनवाई के दौरान बीडीओ विनय मोहन झा द्वारा नल-जल योजना से संबंधित एक मामले की सुनवाई की गई। मौके पर बीडीओ द्वारा बताया गया कि समस्या वाली जगहों का मुआयना वे खुद से करेंगे। बताते चलें कि बिहार सरकार द्वारा प्रखंड कार्यालय कक्ष में प्रत्येक शुक्रवार और सोमवार को जनसुनवाई कार्यक्रम आयोजित की जाती है।