निज़ामाबाद: विद्युत पोल के स्टेरॉड में उतरा करंट, करंट की चपेट में आने से बुजुर्ग की हुई मौत
आजमगढ़ जिले के निजामाबाद तहसील क्षेत्र के चकमाली गांव में विद्युत पोल के स्टेरॉड में करंट उतरने से एक बुजुर्ग की मौत हो गई मृतक की पहचान सुरेंद्र सिंह पुत्र रघुवीर सिंह के रूप में हुई है घटना के बाद ग्रामीणों में विद्युत विभाग के प्रति आक्रोश व्याप्त है बताया गया कि बीती रात सुरेंद्र सिंह किसी घरेलू कार्य से गए थे ।