चकरनगर: कीटनाशक दवा के छिड़काव के दौरान किसान की मौत, एक बेटा और दो बेटियों के सिर से उठा पिता का साया, मचा कोहराम
थाना क्षेत्र के ग्राम नगला चौप निवासी करीब 40 वर्षीय किसान भानु सिंह की खेत में कीटनाशक दवा का छिड़काव करने के दौरान तबीयत बिगड़ने से मौत हो गई। हादसे के बाद परिवार में कोहराम मच गया। मृतक अपने पीछे एक बेटा और दो बेटियां छोड़ गया है। सोमवार सुबह 10 बजे पुलिस ने शव का पंचनामा भरते हुए पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी हाउस भेज दिया है। घटना से गांव में मातम छा गया।