उज्जैन शहर: उज्जैन में फिल्म 'संस्कार' के लिए कलाकारों का ऑडिशन, आगर रोड स्थित होटल में डायरेक्टर ने दी जानकारी
रविवार 2:00 बजे के लगभग राजेंद्र सिंह राजपूत ने बताया कि फिल्म का ऑडिशन उज्जैन में 9 फरवरी को रखा गया जिसमें मध्य प्रदेश के सैकड़ों कलाकारों ने अपना हुनर दिखाया। फिल्म की शूटिंग उज्जैन और मध्य प्रदेश के ऐतिहासिक स्थलों पर की जाएगी। यह फिल्म न केवल मनोरंजन के लिए बनाई गई है, बल्कि यह समाज में व्याप्त समस्याओं पर भी प्रकाश डालती है।