उज्जैन शहर: पदमावती कालोनी में शिक्षक के खाली मकान में दिन में लाखों की चोरी
चिमनगंज थाना क्षेत्र की पदमावती कालोनी में चोरों ने एक शिक्षक के सूने मकान पर धावा बोल दिया। चोरों ने दिनदहाड़े मकान के ताले तोड़कर वहां से लाखों रुपये के सोने-चांदी के जेवरात व अन्य सामान पर हाथ साफ कर दिया। शिक्षक परिवार सहित शनिवार को ही इंदौर गए थे। देर शाम को घर लौटे तो वारदात की जानकारी लगी।