उज्जैन शहर: कलेक्टर ने सेवरखेड़ी-सिलारखेड़ी परियोजना के अंतर्गत सिलारखेड़ी बांध के उन्नयन कार्य का निरीक्षण किया
कलेक्टर नीरज कुमार सिंह द्वारा शाम 6 बजे के लगभग सेवरखेड़ी-सिलारखेड़ी परियोजना अंतर्गत प्रगतिरत सिलारखेड़ी बांध के उन्नयन के कार्य का निरीक्षण किया गया। सिलारखेड़ी बांध में अभी कटऑफ ट्रेंच के खुदाई का कार्य प्रगतिरत है। कलेक्टर ने निरीक्षण के दौरान कार्य की गति बढ़ाने व गुणवत्ता पर विशेष ध्यान रखने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए।