उज्जैन शहर: महापौर मुकेश टटवाल और एमआईसी सदस्य गंभीर बांध का निरीक्षण करने पहुंचे
रविवार 12 बजे महापौर मुकेश टटवाल, और एमआईसी सदस्य और पीएच विभाग के अधिकारियों ने गंभीर डैम पर पानी की सप्लाई करने वाले मोटर पंप एवं ट्रांसफार्मर की स्थिति का अवलोकन किया गया,डैम पर पीएचई विभाग के अधिकारी द्वारा बताया गया कि गंभीर डैम पर वर्तमान में किराए के ट्रांसफार्मर लगे हुए हैं जिनका उपयोग किया जा रहा है नए ट्रांसफार्मर खरीदने की आवश्यकता है