सदर: प्रयागराज में गंगा-यमुना का जलस्तर घटने लगा, बाढ़ का खतरा टला, निचले इलाकों के लोगों ने ली राहत की सांस
Sadar, Allahabad | Sep 6, 2026
प्रयागराज में गंगा-यमुना का जलस्तर तेजी से घटने लगा है। इससे बाढ़ का खतरा अब धीरे-धीरे टलने लगा है। पिछले दिनों निचले इलाकों के घरों तक पहुंचा पानी अब कम होने लगा है, जिससे बाढ़ प्रभावित लोगों ने राहत की सांस ली है। रविवार सुबह से आसमान में बादल छाए हुए हैं। पिछले तीन दिनों से बारिश का दौर थमा हुआ है। हालांकि बीच-बीच में हल्की धूप निकल रही है,