ग्यारसपुर: बीमार और घायल गौवंश के लिए सहारा बनी निस्वार्थ गौ सेवा समिति
ग्यारसपुर में निस्वार्थ गौ सेवा समिति ग्यारसपुर द्वारा बीमार, लाचार और दुर्घटनाओं में घायल गौ माता की सेवा और उपचार का कार्य लगातार किया जा रहा है। समिति के गौ सेवक सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचकर घायल गौवंश को उपचार उपलब्ध कराते हैं। सड़क दुर्घटनाओं में घायल गायों के साथ-साथ बीमार और बेसहारा गौवंश की भी देखभाल की जा रही है।