पंडारक: पंडारक के परसावा गांव में मछली मारने को लेकर जीविका दीदी और ग्रामीणों में विवाद, पुलिस पहुंची
Pandarak, Patna | Apr 17, 2026 पंडारक थाना क्षेत्र के परसावाँ गाँव में तालाब में मछली मारने को लेकर जीविका दीदियों और ग्रामीणों में विवाद खड़ा हो गया। ग्रामीण हंगामा करने लगे। स्थिति बिगड़ते देख पंडारक थाना की पुलिस थानाध्यक्ष और एसडीपीओ बाढ़ 1 रामकृष्ण के नेतृत्व में मौके पर पहुंची और समझा बुझाकर स्थिति को नियंत्रित किया। एसडीपीओ बाढ़ 1 रामकृष्ण ने शुक्रवार को लगभग 2 बजे जानकारी दी।