सरीला: चिकासी थाना क्षेत्र के अतरा गांव से पुलिस ने मारपीट और गाली-गलौज के मुकदमे के वारंटी अभियुक्त को किया गिरफ्तार
हमीरपुर जनपद में चिकासी थाना क्षेत्र के अतरा गांव से चिकासी थाना पुलिस की टीम ने मारपीट और गाली गलौज के मुकदमे के वारंटी अभियुक्त को आज शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया। चिकासी थाना के प्रभारी इंस्पेक्टर ने बताया कि गिरफ्तार किए गए व्यक्ति के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए उसे न्यायालय भेजा गया है।