#खुशियों_की_दांस्ता
---
जननी सुरक्षा एवं प्रसूति सहायता योजना से आरती को मिला 16 हजार रुपये का पोषण संबल
---
शासन की जनकल्याणकारी योजनाएं माताओं और नवजात शिशुओं के स्वास्थ्य एवं पोषण को बेहतर बनाने में सहायक साबित हो रही हैं। खालवा विकासखंड के ग्राम जूनापानी निवासी श्रीमती आरती पति संतोष जामुनकर ने कहा की उन्हें गर्भावस्था के दौरान बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मिलीं। साथ ही प्रसव के बाद जननी सुरक्षा योजना एवं प्रसूति सहायता योजना के अंतर्गत 16 हजार रुपये की आर्थिक सहायता मिलने से उन्हें अपने और अपने बच्चे की पोषण संबंधी आवश्यकताओं को पूरा करने में मदद मिली है।
श्रीमती आरती ने बताया कि गर्भावस्था के दौरान गांव के शासकीय स्वास्थ्य केंद्र में उनकी नियमित जांच की गई। स्वास्थ्यकर्मियों द्वारा उन्हें आयरन एवं कैल्शियम की गोलियां भी उपलब्ध कराई गईं, जिससे गर्भावस्था के दौरान स्वास्थ्य संबंधी देखभाल में सहायता मिली। प्रसव का समय आने पर उन्हें 108 एम्बुलेंस की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र खालवा पहुंचाया गया, जहां उनका सुरक्षित सामान्य प्रसव हुआ। प्रसव के बाद शासन की जननी सुरक्षा योजना एवं प्रसूति सहायता योजना के तहत उन्हें कुल 16 हजार रुपये की आर्थिक सहायता प्राप्त हुई। इस राशि से उन्हें अपने एवं अपने बच्चे के लिए आवश्यक पोषण आहार की व्यवस्था करने में आर्थिक संबल मिला है।
श्रीमती आरती ने कहा की गर्भावस्था के दौरान स्वास्थ्य सुविधाएं मिलने और प्रसव के बाद आर्थिक सहायता प्राप्त होने से उन्हें काफी सहारा मिला है। उन्होंने कहा कि यह सहायता उनके और उनके बच्चे के बेहतर पोषण एवं देखभाल में उपयोगी साबित हुई है। इसके लिए श्रीमती आरती ने मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव को धन्यवाद देते हुए शासन की योजनाओं के प्रति आभार व्यक्त किया।
Jansampark Madhya Pradesh
General Administration Department, MP
Directorate of Health Services, Madhya Pradesh
#SevaSankalpAbhiyan
#सेवा_संकल्प_अभियान
#sucessstory
#khandwa
Khandwa, Madhya Pradesh | Oct 10, 2026