बानसूर: बानसूर नगर पालिका में अध्यक्ष पद का मुकाबला हुआ रोचक, भाजपा और कांग्रेस ने उतारे प्रत्याशी
Bansur, Alwar | Sep 16, 2026 नवगठित नगर पालिका बानसूर में अध्यक्ष पद को लेकर सियासी तस्वीर अब साफ हो गई है। नामांकन के अंतिम दिन भाजपा की ओर से वार्ड 28 के पार्षद गिर्राज प्रसाद सैनी और कांग्रेस की ओर से वार्ड 6 की पार्षद आकृति यादव ने अध्यक्ष पद के लिए नामांकन दाखिल किया। दोनों ने ब्लॉक निर्वाचन अधिकारी डॉ. नवनीत कुमार के समक्ष अपने नामांकन पत्र प्रस्तुत किए।