लखीसराय: रेलवे पुल के नीचे फंसा ट्रक, शहर में घंटों लगा जाम
लखीसराय शहर के बीचो-बीच स्थित रेलवे ओवर ब्रिज के नीचे रविवार की तड़के एक बड़ा ट्रक फंस गया. जिसकी वजह से पूर्वाह्न 3 बजे से पूर्वाह्न 7 बजे तक लखीसराय शहर में भीषण जाम की स्थिति बनी रही. पूर्वाहन 7 बजे के बाद वाहनों की आवाजाही शुरू हुई. लखीसराय बाईपास पुल से होकर बड़े वाहनों का परिचालन पर रोक के बाद शहर से ही होकर बड़े वाहन गुजर रहे हैं.जिससे परेशानी बनी है.