प्रतापगढ़: जेटीएस स्कूल की बस को एआरटीओ प्रवर्तन दिलीप गुप्ता ने पकड़ा, बच्चों समेत कार्यालय लाए, हुआ जमकर हंगामा
एआरटीओ दिलीप गुप्ता ने बिहारगंज के जेटीएस स्कूल की बस पकड़ कर एआरटीओ कार्यालय में खड़ी करा दिया। स्कूली बच्चों संग शिक्षिकाएं भी बस में रही मौजूद। उमस भरी भीषण गर्मी में धूप में खड़ी बस में मासूमों संग टीचर पसीना बहाते रहे। जानकारी के बाद अभिभावक पहुंचे और घंटे हंगामा हुआ जिसके बाद बस को छोड़ा गया।