अमरोहा: अमरोहा में जट बाजार चौक के पास आकाश पर धारदार हथियार से हमला, हालत गंभीर
Amroha, Amroha | Nov 14, 2026 अमरोहा नगर कोतवाली क्षेत्र में बेखौफ हमलावरों ने एक युवक पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। घर के नजदीक घूम रहे आकाश को दो अज्ञात युवकों ने निशाना बनाया। हमले में आकाश गंभीर रूप से घायल हो गया। आनन-फानन में उसे जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां हालत नाजुक देखते हुए चिकित्सकों ने हायर सेंटर रेफर कर दिया। वहीं, पुलिस हमलावरों की तलाश में जुटी है।