राजपुर प्रखंड के किसान भवन परिसर में शुक्रवार को 2:00 अपराहन में जदयु के तत्वावधान में संगठनात्मक निर्वाचन की प्रक्रिया संपन्न हुई। प्रखंड प्रवेक्षक सह जिला महासचिव जितेन्द्र कुमार सिंह और प्रखंड निर्वाचन पदाधिकारी जयप्रकाश सिंह की मौजूदगी में फुटूचंद सिंह कुशवाहा को सर्वसम्मति से प्रखंड अध्यक्ष निर्वाचित घोषित किया गया।