गिद्धौर मुसहरी टोला में युवाओं ने बुजुर्गों के कंधे पर रखा सम्मान का शॉल,किया सम्मानित || Jamui Hunt Media
• Report : Abhishek Kumar Jha
अंतरराष्ट्रीय वृद्धजन दिवस पर मेरा युवा भारत जमुई से जुडे युवाओं द्वारा गुरुवार की गिद्धौर के मुशहरी टोला में बुजुर्गों के सम्मान में कार्यक्रम आयोजित कर बुजुगों को सुरक्षा, सहभागिता और गरिमा को बढ़ावा देने का संदेश दिया गया। इस अवसर पर युवाओं और समाज के सभी वर्गों से अपील की गई कि वे वरिष्ठ नागरिकों के अनुभवों और योगदान को सम्मान देते हुए उनके लिए सुरक्षित एवं सहयोगी वातावरण तैयार करने में अपनी भूमिका निभाने की अपील की। इस अवसर पर मेरा युवा भारत जमुई की ओर से वृद्धजनों को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया। सम्मान पाकर वृद्धजनों के चेहरे पर खुशी और अपनापन दिखा।
मौके पर उपस्थित भागीरथ यादव,विकास रंजन आदि ने कहा कि बुजुर्ग किसी परिवार के सदस्य मात्र नहीं बल्कि समाज की अनुभव और परंपरा की जीवंत धरोहर हैं। उनके संघर्षों और अनुभवों से नई पीढ़ी को बहुत कुछ सीखने को मिलता है। युवाओं ने वृद्धजनों से मुलाकात कर उनका हालचाल जाना और उनके सुख-दुख में साथ खड़े रहने का भी संदेश दिया।
इस अवसर पर साईकिल यात्रा एक विचार, जमुई एवं मेरा युवा भारत से जुडे युवा राकेश कुमार ,हर्ष कुमार, सागर कुमार, गोलू कुमार के अलावा लाभुक प्रेम मांझी,मीना देवी,बिमली देवी,तारणि देवी,तेतरी देवी,जितनी देवी,नरेश मांझी,नारायण शर्मा,नौरंगी यादव,पुच्छल मांझी,बच्चू मांझी,भगीरथ यादव,चेतनी देवी,अर्जुन मांझी,फुकरी देवी,राजों देवी,कमल किशोर यादव,मनहर चौधरी,छोटू मांझी,कृष्ण मांझी,धनेश्वर ठाकुर आदि मौजूद रहे।
Jamui, Jamui | Oct 1, 2026