चुराह: चांजू जलविद्युत परियोजना में कामगारों का संघर्ष, 'नो वर्क नो पे' नोटिस जारी
एसीएनसी की 48 मेगावाट चांजू जलविद्युत परियोजना के पैकेज-2 में कामगारों और कंपनी के बीच विवाद गहराता जा रहा है। कंपनी के नो वर्क नो पे नोटिस के खिलाफ कामगार हड़ताल पर हैं और पुराने कर्मचारियों की बहाली व स्थानीय युवाओं को रोजगार देने की मांग कर रहे हैं। उन्होंने श्रम विभाग से मामले में हस्तक्षेप की अपील की है।