लालबर्रा: लालबर्रा उत्कृष्ट विद्यालय के प्राचार्य सनत दुबे ने दी जानकारी, एमपी बोर्ड द्वितीय परीक्षा के प्रवेश-पत्र जारी
माध्यमिक शिक्षा मण्डल, मध्यप्रदेश द्वारा आयोजित हाईस्कूल एवं हायर सेकण्डरी द्वितीय परीक्षा वर्ष 2026 के लिए प्रवेश-पत्र जारी कर दिए गए हैं। लालबर्रा स्थित उत्कृष्ट विद्यालय के प्रभारी प्राचार्य सनत दुबे ने सोमवार 04 मई दोपहर 01 बजे मीडिया से जानकारी साझा करते हुए बताया कि परीक्षाओं का आयोजन 7 मई 2026 से शुरू होने जा रहा है। मण्डल द्वारा सभी परीक्षार्थियों के