बाह: बाह एंबुलेंस की लापरवाही से सवारी ऑटो में प्रसूता ने दिया बच्चे को जन्म, अधीक्षक बोले- जच्चा बच्चा सुरक्षित
बाह सीएचसी में एंबुलेंस सेवा की बड़ी लापरवाही का मामला सामने आया है। शुक्रवार सुबह 11 बजे खुशहाल पुरा गांव की 25 वर्षीय केसू देवी, पत्नी राजकुमार, को प्रसव पीड़ा होने पर परिजनों ने कई बार एंबुलेंस के लिए फोन किया, लेकिन एंबुलेंस समय पर नहीं पहुंची। मजबूर होकर परिजनों ने किराए पर सवारी ऑटो लिया, जिसमें ही केसू देवी ने बच्चे को जन्म दिया।