बाह: अभयपुरा चौराहे पर स्कूटी और टैंपो में जोरदार टक्कर, टैंपो पलटने से आधा दर्जन लोग हुए घायल
थाना बाह में शुक्रवार शाम करीब 5 बजे अभयपुरा चौराहे पर एक तेज रफ्तार टैंपो ने स्कूटी को जोरदार टक्कर मार दी, जिसके बाद टैंपो अनियंत्रित होकर खाई में पलट गया। इस हादसे में स्कूटी सवार 36 बर्षीय मंजू देवी, उनकी बेटियां 12 बर्षीय तमन्ना, 7 बर्षीय वंशिका ओर टैंपो में सवार कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।