तरहसी: बाबूलाल मरांडी बने नेता प्रतिपक्ष, तरहसी पांकी के भाजपा विधायक डा. शशिभूषण मेहता ने दी बधाई
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी को झारखंड विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष चुना गया है। गुरुवार को भाजपा विधायक दल की बैठक में यह निर्णय सर्वसम्मति से लिया गया। पांकी विधायक डा शशिभूषण मेहता ने शाम 5 बजे झारखंड भाजपा विधायक दल के नेता चुने जाने पर प्रदेश अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाए दी।