तरहसी: तरहसी प्रखंड में शाम साढ़े चार बजे के बाद मयखाना बन जाता है, नाजिर का नशे में धुत वीडियो हुआ वायरल
तरहसी प्रखंड कार्यालय शाम साढ़े चार बजे के बाद मयखाना बन जाता है। मुख्य गेट में ताला लगा दिया जाता है। ब्लॉक नाजिर कुश कुमार कुशवाहा नशे में धूत हो जाते हैं। बुधवार को इसका एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। मुख्य गेट में शाम साढ़े चार बजे ही ताला लगा हुआ था। आवाज देने के बाद भी गेट नहीं खोला जा रहा था। शाम के समय अटेंडेंस बनाने आए कर्मियों को भारी परेशानी हुई