तरहसी: राहेबीर और सरना पहाड़ी पर अतिक्रमण का मामला झारखंड विधानसभा में उठा
पलामू जिले के पांकी प्रखंड क्षेत्र में स्थित राहेबीर एवं सरना पहाड़ी पर हो रहे अतिक्रमण का मामला झारखंड विधानसभा में उठाया गया। तरहसी-पांकी के विधायक डा. शशिभूषण मेहता ने मामले को उठाते हुए अविलंब कार्रवाई करने की मांग की। विधायक ने मंगलवार दोपहर 3 बजे इसे उठाते हुए कार्रवाई करने की मांग की।